Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में करिश्माई कार्य किये : राकेश सिंह

मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में करिश्माई कार्य किये : राकेश सिंह

मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में करिश्माई कार्य किये : राकेश सिंह
X

जबलपुर। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस और उसके गठबंधन में शामिल अन्य राजनीतिक दल जनता के इस मूड को भाप चुके हैं। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में करिश्माई कार्य किये हैं। पांच वर्षों के अंदर सारी दुनिया के अर्थशास्त्री यह मानने लगे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। मोदी जी की सरकार ने ठोस रणनीति के तहत देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ हर क्षेत्र में काम किया है। पहले भारत गरीबों के देश के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब दुनिया की धारणा बदली है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उम्मीदवार राकेश सिंह ने रविवार को केंट विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में जबलपुर का स्वरूप बदला है। जनता के लिए नई उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। किंतु दु:ख इस बात का है कि हमारे विरोधियों को यह रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस अपनी अकर्मण्यता को छिपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर नये-नये दोष मढ़ती है। उन्होंने केंट विधानसभा के भटौली, बिलहरी, सदर, रांझी क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया और पुन: भाजपा को जिताने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान राकेश सिंह के साथ विधायक अशोक रोहाणी, राजकुमार मेहता, राजेश मिश्रा, संजय ठाकुर, सीतारमण दुबे, दामोदर सोनी, तृष्णा चटर्जी, संतोषी ठाकुर, रंजीत पटेल, कमलेश अग्रवाल, सोनू बचवानी, माइकल प्रदीप कपूर, प्रभाशंकर कुशवाहा, राजेश भाटिया, अमित अग्रवाल, अजय पदम, सुंदर अग्रवाल, रिंकू विज, आशीष सरयाम, संजय कपूर, सोना चैधरी, हरीश पंजाबी, दशरथ पटेल, वेद महावर, राजेश श्रीवास, राहुल कपूर आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राकेश सिंह ने कहा जबलपुर के विकास के जो प्रयास मैंने प्रारंभ किये थे और परिणामस्वरूप जबलपुर में चारो ओर विकास दिख रहा है पर जिनको विकास नही दिखता वह ऐसे लोग है जिन्होंने न तो देश, प्रदेश और न ही क्षेत्र का विकास किया। जबलपुर में हुआ विकास उन्हें नहीं दिख रहा है। क्या यह राजनीति का नकारात्मक रूप नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और उभरेगा-निखरेगा, विश्व पटल पर सर्वाधिक सशक्त बनेगा इसलिए मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने और जबलपुर के विकास की गति को और तेज करने भाजपा का साथ दें।

Updated : 21 April 2019 4:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top