Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार व महंगाई पर अंकुश लगाया : उमा भारती

मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार व महंगाई पर अंकुश लगाया : उमा भारती

मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार व महंगाई पर अंकुश लगाया : उमा भारती
X

सीहोर। देश आजाद होने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए, वह इसकी घोषणा वर्धा में करना चाहते थे, लेकिन इसके पहले ही उनकी शहादत हो गई। कांग्रेस की कुंडली में ही दोष है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और महंगाई पर अंकुश लगाने के साथ ही हर मोर्चे पर सफल हुई है। यह बात केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को देर शाम सीहोर में भोपाल लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पक्ष में आयोजित जनसभा में कही। सभा के पूर्व उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

उमा ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस से नाराज है, क्योंकि जो जिम्मेदारी एक विपक्षी दल को निभानी थी, वह उसने नहीं निभाई। कांग्रेस ने कभी जनता की लड़ाई नहीं लड़ी, सड़कों पर संघर्ष करना नहीं सीखा। विपक्ष के पास सिर्फ एकमात्र मुद्दा है 'मोदी को हटाना है।' यह मुद्दा सिर्फ इसलिए है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनता में बढ़ती स्वीकार्यता से विपक्षी दल खतरा महसूस कर रहे हैं। उन्हें पता है कि अगर नरेन्द्र मोदी 15 साल तक प्रधानमंत्री बने रहे, तो सारे कांग्रेसी और वामपंथी नेता या तो धूल खायेंगे या फिर घर बैठ जायेंगे।

उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की स्थिति आज मिस्टर इंडिया फिल्म के हीरो की भांति है, जो दिखाई नहीं देता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री तो है किंतु वह अकेले निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जन्म तो ले लिया, पर अब वह वेंटिलेटर पर है। यह सरकार कब तक चलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। इस दौरान उन्होंने लोगों से साध्वी प्रज्ञा सिंह को वोट देने की अपील की।

Updated : 2 May 2019 11:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top