Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > डॉ. गोविंद सिंह ने कहा - किसानों के कर्ज की राशि के साथ ब्याज भी भरेगी सरकार

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा - किसानों के कर्ज की राशि के साथ ब्याज भी भरेगी सरकार

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा - किसानों के कर्ज की राशि के साथ ब्याज भी भरेगी सरकार
X

श्योपुर। प्रदेश के सहकारिता, संसदीय कार्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने जिला मुख्यालय श्योपुर में कर्जमाफी योजना की सूची में शामिल किसानों का न केवल कर्ज माफ होगा बल्कि उन्हें उस पर लगने वाला ब्याज भी नहीं भरना पड़ेगा। यह बात शुक्रवार को श्योपुर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज सहित ब्याज की पूरी राशि सरकार भरेगी। किसानों की कर्जमाफी के लिए वर्तमान में 500 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

प्रदेश सरकार ने 31 मार्च 2018 की स्थिति में किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया है, लेकिन इसमें राशि जारी न होने से किसानों पर बैंकों ने मार्च के बाद से राशि बकाया रहने के चलते ब्याज लगा दिया। बैंकों के अनुसार कर्जमाफी होने के बाद भी ब्याज की राशि किसानों को ही भरना है। ऐसे में सहकारिता मंत्री का यह बयान किसानों के लिए राहत भरा है। उन्होंने कहा कि मार्च-2018 के बाद 14 महीने की स्थिति में किसी भी बैंक द्वारा ब्याज की राशि किसान से नहीं वसूली जाएगी, बल्कि यह राशि भी सरकार ही भरेगी।

श्योपुर में सहकारी बैंक में 28 हजार किसानों पर 143 करोड़ रुपए की कर्जमाफी की राशि पर 22 करोड़ रुपए का ब्याज लग चुका है। मंत्री के मुताबिक यह राशि भी किसानों की जगह अब प्रदेश सरकार भरेगी।

Updated : 15 Jun 2019 1:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top