Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > अलीराजपुर में पलटी यात्री बस, 24 से अधिक लोग घायल

अलीराजपुर में पलटी यात्री बस, 24 से अधिक लोग घायल

अलीराजपुर में पलटी यात्री बस, 24 से अधिक लोग घायल
X

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में गुरुवार रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस सवार करीब 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार यात्री बस क्रमांक एमपी 69 पी 0599 वडोदरा से चलकर बड़वानी जा रही थी। इस दौरान गुरुवार देर रात अलीराजपुर के पास चांदपुर के आगे सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में ड्रायवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी और तुरंत मदद करते हुए बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। करीब छह घायलों को चांदपुर टीआई त्रिलोक सिंह बैस अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अन्य घायलों को उपचार के लिए दूसरे वाहनों की मदद से अस्पताल लाया गया। घटना में करीब 24 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated : 20 Sep 2019 6:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top