Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई भारत रत्न अटल जी जयंती

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई भारत रत्न अटल जी जयंती

अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, नौ मंडल केंद्रों पर हुई विचारगोष्ठी, अस्पताल, अनाथालय एवं बस्तियों में किया फल वितरण

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। ग्वालियर के सपूत, पूर्व प्रधानमंत्री , भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं सुशासन दिवस के रूप में मनाया। मंडल स्तर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यकर्ताओ ने विचारगोष्ठी आयोजित कर अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल, अनाथालयों हुए फलों का वितरण किया एवं बस्तियों में जाकर सेवा कार्य किये।

पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने अटल जी का पुण्य स्मरण कर उनके जीवन के वृतांत को उदाहरण स्वरुप आत्मसात करने की बात कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि अटलजी ने अपनी भाषण शैली और विचारधारा की वजह से राजनीति में अलग पहचान रखते थे। ऐसे कई उदाहरण है अटल जी के भाषण से विरोधी भी उनके कायल हो गए।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, रीना सोलंकी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता, मनीष राजौरिया, शिवेंद्र सिंह राठौर, सतीश बोहरे, जंडेल सिंह गुर्जर, सुजीत सिंह भदौरिया, धीर सिंह भदौरिया, रायसिंह, निकुंज गुप्ता, ज्ञानेंद्र भार्गव, जनवेद चैरसिया, रियाज सिद्धिकी, निर्दोष शर्मा, गिरिजा गर्ग, चेतन सोनी, गौरव कुशवाह, रोहित राजौरे, लखन सिंह तोमर, धर्मेंद नागर, राजू कुशवाह, डाॅ महेंद्र निरंकारी, दिलीप रावत, महेश खत्री, दुर्गाप्रसाद कुशवाह, राहुल राजपूत, अनूप शुक्ला, काशीराम कुशवाह, अखिलेश श्रीवास्तव, मनीष मांझी, राजेश वाधवानी, सुधा राजावत, नरोत्तम जादौन, सुमन चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पवन सिकारिया ने एवं आभार दिनेश जैन ने व्यक्त किया।

भाजपा शहीद भगत सिंह मंडल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन थे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन आदर्शों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश परमार ने भी स्व. श्री अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंच पर भाजपा के जिला मंत्री हरी सिंह तोमर, राकेश खुरासिया, आनन्द दीक्षित, वार्ड 26 के पार्षद धर्मेन्द्र राणा, वार्ड 19 के पार्षद बलवीर सिंह तोमर अनिल कौरव, नरेश कटारे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहीद भगत सिंह मंडल के महामंत्री दीपक जैन ने एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश दुबे ने किया।

भाजपा कोटेश्वर मंडल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथ के रूप में पूर्व सभापति लालजी जादौन उपस्थित थे। इस अवसर महामंत्री शरद गौतम, मंडल अध्यक्ष रामनिवास तोमर, मंडल महामंत्री विनोद अष्टैया, प्रयाग तोमर सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा दुर्गादास मंडल मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दारासिंह सेंगर, मंडल महामंत्रीगण उपस्थित थे। भाजपा लक्ष्मीबाई मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन बडी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महामंत्री महेश उमरैया उपस्थित थे। इस अवसर राकेश खुरासिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा सावरकर मंडल में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय सहप्रभारी विवेक जोशी उपस्थित थे। इस अवसर मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा, मंडल महामंत्री रमाकांत महेते सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा रामकृष्ण मंडल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह उपस्थित थे। इस अवसर पर अशोक बत्रा, मंडल अध्यक्ष विजय सक्सैना, मंडल महामंत्री त्रिलोक सिंह खंगार सहित सैकडून कार्यकर्ता उपस्थित थे।भाजपा हेमू कालानी मंडल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विवेक शेजवलकर उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, मंडल अध्यक्ष रमेश सेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा विवेकानंद मंडल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित थे। इस अवसर कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, हासानंद आहूजा, मंडल अध्यक्ष तिलकराज बैरी, अन्नू तोमर, रवि तोमर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated : 25 Dec 2018 1:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top