ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ आज शहर में
Swadesh News | 22 Dec 2019 12:00 AM GMT
X
X
ग्वालियर। मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार 22 दिसम्बर को ग्वालियर आएंगे। दोनों नेता दोपहर 2 बजे हवाईजहाज से दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे ग्वालियर विमानतल आएंगे। तत्पश्चात् दोपहर 2.50 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा जौरा जिला मुरैना के लिए रवाना होकर विधायक बनवारी लाल शर्मा की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी अंत्येष्टि में पहुंचेंगे। इसके बाद कमलनाथ एवं श्री सिंधिया अपरान्ह 3.55 बजे जौरा से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.20 बजे ग्वालियर आएंगे और 4.30 बजे हवाईजहाज द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
Updated : 22 Dec 2019 12:01 AM GMT
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire