Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > लांस नायक की साथी फौजी ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

लांस नायक की साथी फौजी ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

सेना के गोल्फ मैदान में हुई घटना, शव सेना अस्पताल में रखा

लांस नायक की साथी फौजी ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
X

ग्वालियर। लांस नायक की उसके ही साथी फौजी ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी फौजी में किसी बात को लेकर मैदान में विवाद हो गया था। बात बढऩे पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। फौजी की हत्या की सूचना सैन्य अधिकाारियों ने पुलिस को दी। पुलिस

और फोरेसिंक एक्सपर्ट ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल फौजी के शव को मिलिट्री अस्पताल में रखा गया है और मृतक के परिजनों के आने का इंताजर किया जा रहा है।

मुरार थाना क्षेत्र स्थित सैन्य एरिया में सेना के अधिकारियों के खेलनेके लिए गोल्फ मैदान बना हुआ है। शुक्रवार को लांस नायक नारायण साहू 35 वषनिवासी उड़ीसा और भरत प्रजापति दोपहर ढाई बजे के करीब दोनो गोल्फ मैदानमें काम कर रहे थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। भरतप्रजापति ने कुल्हाड़ी से नारायण साहू पर हमला कर दिया। बताया गया है किनारायण साहू की लांस नायक भरत ने कान और गले पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या करदी। नारायण साहू पर साथी द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने का पता चला उसेतत्काल उठाकर सेना के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने नारायण कोदेखकर मृत घोषित कर दिया। शनिवार को सूबेदार मेजर यादव ने मुरार थानापुलिस को हत्या की सूचना दी। पुलिस और फोरेसिंक एक्सपर्ट ने घटना स्थल कानिरीक्षण किया। नारायण व भरत में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था फिलहालपुलिस को बताया नहीं है। लांस नायक का शव सेना अस्पताल में रखा हुआ हैपरिजनों के आने पर ही उसके शव का विच्छेदन किया जाएगा। पुलिस ने हवलदारकी शिकायत पर भरत प्रजापति के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर घटना की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

इन्होंने कहा

मृतक और आरोपी दोनों सेना के लांस नायक हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था जांच के बाद ही पता लग सकेगा। परिजन आने पर नारायण के शव का विच्छेदन किया जाएगा।

अमित सिंह, मुरार थाना प्रभारी

Updated : 21 Dec 2019 10:30 PM GMT
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top