Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कैश कलेक्शन वाहन पर फायरिंग कर लूटे लाखों रूपए, गनमैन की मौत, चालक घायल

कैश कलेक्शन वाहन पर फायरिंग कर लूटे लाखों रूपए, गनमैन की मौत, चालक घायल

कैश कलेक्शन वाहन पर फायरिंग कर लूटे लाखों रूपए, गनमैन की मौत, चालक घायल
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। शहर में अज्ञात बदमाशों ने एक बैंक की गाड़ी को फायरिंग करके लूट लिया। इस घटना में वाहन में सवार गनमैन की मौत हो गई जबकि वाहन चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गनमेन के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामला कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना शिवपुरी लिंक रोड क्षेत्र की है। बदमाशों ने हमला कर लाखों रुपए लूट लिए। हालांकि कितनी राशि लूटी गई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि मोटरसाइकल पर आए तीन हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

शहर के कम्पू थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी लिंक रोड पर सिक्योर ट्रांस कलेक्शन कंपनी की गाड़ी मारुति सुजुकी शोरूम और फ्लिपकार्ट के ऑफिस से करीब 7 से 8 लाख रुपए का कलेक्शन कर सिटी सेन्टर एचडीएफसी के लिए जा रही थी। तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने बाइक कलेक्शन कार के आगे लगा दी। पिस्टल तानकर हाथ ऊपर करने के लिए कहा। गनमैन रमेश तोमर ने गन निकाली तभी बदमाशों ने गले मे गोली मार दी। चालक रंजीत पर भी फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग के बीच कैशियर रितेश निकलकर भाग गया। बैग गाड़ी की सीट पर रखे बैंग को लेकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। गोली लगने से गनमैन रमेश की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दो संदेही भी पकड़े हैं।

Updated : 6 July 2019 11:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top