Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस में होंगे 24 कोच, रात में 12 बजे आएगी ग्वालियर

कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस में होंगे 24 कोच, रात में 12 बजे आएगी ग्वालियर

जल्द ही ट्रेन की समय सारिणी जारी होगी

कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस में होंगे 24 कोच, रात में 12 बजे आएगी ग्वालियर
X

ग्वालियर,न.सं.। लंबे समय से खजुराहो रेल सेवा की मांग की जा रही है। जिसे रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। बीते रोज जारी हुई सूचना में कुरूक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस चलाने की स्वीकृति दी गई। यह ट्रेन रोजाना चलाई जाएगी। कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल गई है। यह ट्रेन ग्वालियर के रास्ते झांसी, ललितपुर होते हुए टीकमगढ़, छतरपुर से खजुराहो तक जाएगी। नई ट्रेन का संचालन होने से ग्वालियर के लोगों को छतरपुर और टीकमगढ़ के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। गौरतलब है कि अभी दिल्ली से खजुराहो आने जाने के लिए उत्तरप्रदेश संपर्क क्रांति ट्रेन की लिंक ट्रेन चलाई जा रही है। वहीं ग्वालियर से सिर्फ एक ही ट्रेन जाती है। ग्वालियर, आगरा, कुरुक्षेत्र और खजुराहो को जोडऩे वाली इस ट्रेन से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। रेलवे बोर्ड से मिली सहमति के अनुसार ट्रेन के संचालन का समय भी तय किया गया है। दोपहर 2.55 बजे ट्रेन कुरुक्षेत्र से रवाना होगी। जबकि 9.22 बजे बजे मथुरा पहुंचेगी। 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 9.27 पर मथुरा से रवाना होकर रात 12 बजकर 20 मिनट पर ग्वालियर आएगी। जहां दस मिनट का ठहराव लेकर सुबह 8 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इसी तरह खजुराहो से शाम 6.35 बजे ट्रेन रवाना होगी। रात एक बजकर 25 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 5.25 पर मथुरा पहुंचकर 5 मिनट के हाल्ट के बाद ट्रेन 12.40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

इस मार्गो पर चलेगी कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस

खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना संचालित होगी। यह ट्रेन खजुराहो से छतरपुर, ईशानगर, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा होते हुए कुरुक्षेत्र दिल्ली पहुंचेगी। इसके चलने से दिल्ली तक यात्रा करने वालों को काफी सुविधा होगी। पारित किए गए प्रस्ताव में 24 कोच शामिल है।

इनका कहना है

खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस जल्द चालू की जाएगी। हालांकि अभी तारीख तय नहीं है, जल्द इसके शुरू होने की तारीख तय हो जाएगी। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से खजुराहो के लिए रोजाना चलाई जाएगी।

मनोज कुमार सिंह जनसंपर्क अधिकारी झांसी

Updated : 19 Jan 2020 12:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top