Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > भव्य कलश यात्रा के साथ छत्री मैदान में भागवत कथा शुरू

भव्य कलश यात्रा के साथ छत्री मैदान में भागवत कथा शुरू

मानस मर्मज्ञ माँ कनकेश्वरी देवी 23 से 29 जनवरी तक कराएंगी कथामृत का पान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हैं कथा के मुख्य यजमान

ग्वालियर। माँ कनकेश्वरी देवी भक्ति योग वेदांत सेवा संघ द्वारा छत्री मैदान पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 23 जनवरी से 29 जनवरी तक चलने वाली भागवत कथा में मानस मर्मज्ञ माँ कनकेश्वरी देवी कथामृत का पान कराएंगी। कथा की शुरुआत आज बुधवार को कलश यात्रा से हुई।

महाराज बाड़ा स्थित हमुमान मंदिर से शुरू हुई विशाल कलश यात्रा गांधी मार्केट, मोर बाजार होती हुई कार्यक्रम स्थल छत्री मैदान में पहुंची। कलश यात्रा में इक्कीस सौ महिलाएं सिर पर कलश लेकर साथ मेंचल रहीं थी। कथा के मुख्य यजमान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भागवत जी को अपने बड़े पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह रामू, छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह सहित अन्य परिजनों के साथ सिर पर रख कर नंगे पैर लेकर चल रहे थे। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं अनेक संस्थाओं से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने का आग्रह किया गया है। भागवत कथा 23 जनवरी से 29 जनवरी तक दोपहर 12:30 से 04:30 तक आयोजित की जाएगी।

कलश यात्रा में माँ कनकेश्वरी देवी भक्ति योग वेदांत सेवा संघ के सचिव पंडित महेश मुदगल, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादोन , पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी,रविंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती नीलिमा शिंदे ,श्रीमती रीना सोलंकी, अशोक जैन, रामबाबु कटारे, नरेंद्र सिंघल, हरिदास अग्रवाल, हासानंद आहूजा, लालजी जादौन, गंगाराम बघेल, राकेश माहौर, सुरेंद्र सिंह तोमर, महेंद्र सेंगर, अरुण कुलश्रेष्ठ राजेंद्र दंडोतिया, कमल माकीजानी, महेश उमरैया, सुघर सिंह पवैया, सतीश बोहरे, दिनेश दीक्षित , मुन्नेश जादौन, कौशल वाजपेयी, रमेश पठारिया,जगत सिंह कौरव, राजू सेठ,विह्बल सिंह सेंगर ,मनोज तोमर, गिरीश दीक्षित, मुन्ना कुशवाह, विनय जैन हरीश उमरिया, महेंद्र श्रीवास्तव, यश शर्मा, धीर भदौरिया आदि शामिल हुए।

Updated : 23 Jan 2019 10:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top