Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > प्रदेश में चौथी बार विकास रथ को आगे बढ़ाने निकलेगी 'जन आशीर्वाद यात्रा'

प्रदेश में चौथी बार विकास रथ को आगे बढ़ाने निकलेगी 'जन आशीर्वाद यात्रा'

भारतीय जनता पार्टी भारतीय परंपरा व मूल्यों में विश्वास रखती है।

प्रदेश में चौथी बार विकास रथ को आगे बढ़ाने निकलेगी जन आशीर्वाद यात्रा
X

ग्‍वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर की जीआईसीटी कॉलेज ग्वालियर में शुक्रवार को आयोजित संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लोगों के लिए योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का जो कार्य किया है, वह ऐतिहासिक है। प्रदेश की जनता के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय रिश्ता है। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण जनता में उनकी जबरदस्त सहानुभूति है ।


भारतीय जनता पार्टी भारतीय परंपरा व मूल्यों में विश्वास रखती है। हमारी परंपरा है कि किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद व साथियों की शुभकामनाएं ले। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के विकास के रथ को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान चौथी बार विकास रथ को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा चुनाव 2018 के पहले मध्यप्रदेश की सभी विधानसभाओं में जनता के बीच पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 14 जुलाई को करेंगे। जो निरंतर 55 दिनों तक प्रदेश की 230 विधानसभा में मध्यप्रदेश की जनता के बीच रूबरू होते हुए विकास के पथ को आगे बढ़ाने के लिए जन आशीर्वाद लेंगे।

झा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा एक उत्सव यात्रा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ जनता में अपार विश्वास है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपने विधानसभा में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियां कर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सरकार से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क करें एवं आशीर्वाद यात्रा के लिए कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय करें।

प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से मिली जनता को राहत की उत्सवी यात्रा है। मुख्यमंत्री चौहान यात्रा के माध्यम से प्रदेश के जन-जन का आशीर्वाद प्राप्त कर चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाएंगे। अजयप्रताप सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए हमें प्राणपण से जुटना है। यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रदेश की जनता अपने लाडले मुख्यमंत्री को जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान आशीर्वाद देगी।

Updated : 30 Jun 2018 1:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top