Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर की करिश्मा स्पेन जाने वाली भारतीय हॉकी टीम में शामिल

ग्वालियर की करिश्मा स्पेन जाने वाली भारतीय हॉकी टीम में शामिल

एनआईएस हॉकी कोच अविनाश भटनागर से दर्पण मिनी स्टेडियम पर सीखीं हॉकी की बारीकियां, मप्र महिला हॉकी के इतिहास की पहली एकलव्य अवार्डी एवं ग्वालियर की पहली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं करिश्मा

ग्वालियर। 24 जनवरी से 04 फरवरी तक स्पेन में भारत, स्पेन और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली हॉकी मैचों की श्रंखला के लिए घोषित की गई भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की करिश्मा यादव का भी चयन हुआ है। करिश्मा थाटीपुर क्षेत्र के मेहरा गाँव की रहने वाली हैं और उन्होने दर्पण मिनी स्टेडियम पर एनआईएस हॉकी कोच अविनाश भटनागर से हॉकी का ककहरा सीखा है।

2007 में करिश्मा यादव में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संचालित दर्पण मिनी स्टेडियम ज्वाइन किया। यहाँ उन्होंने कोच अविनाश भटनागर से हॉकी की बारीकियां सीखीं। अपनी लगन और मेहनत की दाम पर करिश्मा जल्दी ही अच्छी खिलाडी बनने लगीं। उसके बाद उनका चयन मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकेडमी ग्वालियर में हो गया। जहाँ उन्होंने कोच परमजीत सिंह के सानिध्य में अपने हुनर को और चमकाया। उसके बाद करिश्मा का चयन न्यूजीलैंड जाने वाली भारतीय टीम में हो गया और करिश्मा पहली अंतर राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाडी बन गईं। करिश्मा ने टीम को राष्ट्रीय स्तर पर कई बार गोल्ड,सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल दिलवाने में भागीदारी निभाई। जिसके बाद 2015 में प्रदेश सरकार ने करिश्मा को प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान एकलव्य अवार्ड दिया। करिश्मा के चयन पर अविनाश भटनागर और परिजनों ने प्रसन्नता जताई है।

उल्लेखनीय है कि हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को स्पेन टूर 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की जिसमें स्ट्राइकर रानी रामपाल को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि गोलकीपर सविता टीम की उप कप्तान होंगी। इस टूर में भारतीय टीम स्पेन के साथ चार मैच खेलेगी जबकि विश्व कप उपविजेता आयरलैंड के साथ से दो मैच खेलना है।

Updated : 19 Jan 2019 9:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top