Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शासकीय स्कूलों में पढ़ाया जायेगा संविधान का पाठ

शासकीय स्कूलों में पढ़ाया जायेगा संविधान का पाठ

शासकीय स्कूलों में पढ़ाया जायेगा संविधान का पाठ
X

भोपाल। राज्य शासन ने शासकीय स्कूलों में संविधान का पाठ पढ़ाने का निर्णय लिया हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार स्कूलों मे सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा कराई जाएगी। इस चर्चा में प्रस्तावना एवं संविधान की उद्देशिका का वाचन होगा। यह वाचन स्कूलों में प्रार्थना के बाद प्रधान अध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। जिसे विद्यार्थियों द्वारा दोहराया जाएगा। स्कूली शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी शासकीय विद्यालयों को सकुर्लर जारी किया हैं। सरकार ने इस निर्णय पर कहा हैं की विधान का पाठ इस लिए कराया जाएगा ताकि बच्चो में इसके प्रति समझ पैदा हो सके और वे देश की संवैधानिक व्यवस्था को समझ सकें


Updated : 23 Jan 2020 8:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top