Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > मुरैना : उपचुनावों में दावेदारी पक्की करने ग्राम कान्हार पहुंचे संजय सिंह

मुरैना : उपचुनावों में दावेदारी पक्की करने ग्राम कान्हार पहुंचे संजय सिंह

मुरैना : उपचुनावों में दावेदारी पक्की करने ग्राम कान्हार पहुंचे संजय सिंह
X

मुरैना। जौरा विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता टिकट पाने के प्रयास में लगे हुए हैं। वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव इन दिनों जौरा विधानसभा से टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसी के चलते संजय सिंह जौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से चर्चा कर रहें है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत हो रहा हैं।


इसी क्रम में सोमवार को संजय सिंह ग्राम कन्हार पहुंचे जहाँ जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। संजय यादव ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्यायें सुनी एवं उन्हें आश्वासन दिलाया कि वह जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा की प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव भी जौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर आश्वासन दिया की कन्हार से घाटीगांव एवं कैलारस से सहसराम के लिए सड़क बहुत जल्दी तैयार हो जाएगी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर घाटी,राम नरेश रावत सरपंच, राकेश किरार कांग्रेस प्रदेश महासचिव ,अतर सिंह यादव, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस दौरान अनिल तिवारी, गिर्राज शर्मा, मोहन पाराशर एवं समस्त ग्राम वासियों ने स्वागत किया।

Updated : 17 Feb 2020 2:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top