Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर :नवनियुक्त निगम प्रशासक ने किया पदभार ग्रहण

ग्वालियर :नवनियुक्त निगम प्रशासक ने किया पदभार ग्रहण

ग्वालियर :नवनियुक्त निगम प्रशासक ने किया पदभार ग्रहण
X

ग्वालियर l मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम ग्वालियर के लिए नियुक्त किए गए प्रशासक संभाग आयुक्त एमबी ओझा ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्राहण कर लिया। इस अवसर पर सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन नेएमबी ओझा को पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया l पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासक ओझा ने निगम अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने निगम के कार्यो एवं प्रगति के विषय में अधिकारियो से जानकारी ली। इसके बाद ओझा ने जलविहार स्थित कार्यालय पहुंचकर वहां के अधिकारियो एवं कर्मचारियों से भी चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव समय पर संपन्न ना हो पाने की वजह से अधिकांश निकायों का कार्यकाल समाप्त हो गया हैं। जिसेक बाद निकायों के कार्यो को सुचारु रखने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी नगर निगम, पालिकाओं एवं परिषदों में बुधवार को प्रशासको की नियुक्ति की थी। इसी क्रम में संभाग आयुक्त एमबी ओझा को ग्वालियर नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वह आगामी निकाय चुनावो एवं महापौर की नियुक्ति तक प्रशासक के रूप में इस पद पर कार्य करेंगे।

Updated : 31 Jan 2020 7:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top