विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सीएम पहुंचे ग्वालियर
स्वदेश डेस्क | 15 Feb 2020 1:37 PM GMT
X
X
ग्वालियर। मुख्यमंत्री कमल नाथ तय कार्यक्रम के अनुसार आज ग्वालियर पहुंचे। वह शाम चार बजे विशेष विमान द्वारा दिल्ली से सीधे ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरें। जहाँ कांग्रेस विधायकों सहित कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह विधायक के घर पहुंचे और शादी समारोह में शामिल हुए।
ग्वालियर पूर्व से विधायक मुन्नालाल गोयल के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए सीएम कुछ समय के लिए ग्वालियर आये थे। वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शादी में शामिल हुए, वर-वधु को आशीर्वाद दिया एवं खाना खाया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का फैसला जल्द ही होगा। वह शाम 6 बजे विशेष विमान से जबलपुर के लिए रवाना हो गए।
Updated : 15 Feb 2020 1:37 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire