भाजपा ग्वालियर बैठक : लोकसभा 2019 की तैयारी पूरे जोश से हो, पार्टी की बात जन जन तक पहुंचाएं
मोदी हाउस स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई भाजपा की संभागीय बैठक, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,प्रदेश महामंत्री बंशीलाल और गुर्जर और मनोहर ऊंटवाल ने किया सम्बोधित
X
ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम बनाये हैं जिसे पार्टी के विभिन्न मोर्चों द्वारा अमलीजामा पहनाया जाएगा। इन्ही मोर्चा पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझने के लिए मोदी हाउस में भाजपा ने संभागीय बैठक का आयोजन किया। बैहतका को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री बंसीलाल गुर्जर और मनोहर ऊंटवाल ने सम्बोधित किया।
श्री गुर्जर और श्री ऊंटवाल ने मोर्चा पदाधिकारियों को पार्टी के कार्यक्रम समझाए और कहा कि जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के कार्यक्रमों को इस तरह पूरा करना है कि हम पार्टी की बात जन जन तक पहुंचा सकें। श्री तोमर ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को आप लोग ही जनता तक ले जायेंगे और मुझे विश्वास है कि 2019 का लोसभा चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएंगे। विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत दो ही चीज होती हैं। पराजय को हमें स्वीकार करना चाहिए क्योंकि हर पराजय आत्म अवलोकन का माध्यम होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संयम और विकास की राजनीति के माध्यम से प्रदेश को बीमारू राज्य से अग्रणी राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। अब हमसे कहाँ चूक हुई पार्टी हर स्तर पर इसकी समीक्षा कर रही है।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि 2014 से पहले भारत को दुनिया के देश हलके में लेते थे लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने उन देशों का भारत के प्रति नजरिया बदल दिया है उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और जीत दर्ज करेगी।
इस प्रकार होंगे विभिन्न मोर्चों के कार्यक्रम
भारतीय जनता युवा मोर्चा
- 12 जनवरी को "राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर नई दिल्ली में युवा मोर्चा के अभियान की शुरुआत होगी।
- नेशन विद नमो वालंटियर नेटवर्क के जरिए युवाओं को जोड़ा जाएगा, युवा इसकी वेबसाइट पर जाकर, मिसकॉल देकर या सोशल मीडिया के जरिए इस अभियान से जुड़ सकेंगे।
- 15 जनवरी-10 फरवरी तक विश्वविद्यालय स्तर पर युवा संसद का आयोजन किया जाएगा।
- 15 जनवरी से 15 फरवरी तक कमल कप खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके विजेताओं को 23 फरवरी को नेशनल टॉउनहॉल में सम्मानित किया जाएगा।
- 12 जनवरी से कॉलेज स्तर पर कैंपस एंबेसडर नेटवर्क का आयोजन किया जाएगा।
- 12 जनवरी से यूथ ऑइकॉन नेटवर्क अभियान शुरू होगा। इन यूथ ऑइकॉन को युवा टॉउनहॉल कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा।
- 12 जनवरी से नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए "पहला वोट- मोदी को" संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा।
- 12 जनवरी सेस्लोगन लेखन, जिगल, और लोगो बनाने की ऑनलाइन प्रतियोगिता होगी।
- 25 से 31 जनवरी तक नगर निगम स्तर पर नेशन विद नमो लेखक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
- 1 से 15 फरवरी तक जिला स्तर पर विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें हर बूथ से 10 युवाओं को जोड़ जाएगा।
- 1 फरवरी से 15 फरवरी तक जिला स्तर पर कमल युवा महोत्सव आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भाषण कला, ललित कला, लोक गायन , कविता और मंडली प्रदर्शनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- 16 से 22 फरवरी तक विश्वविद्यालय स्तर पर राज्य स्तरीय युवा टाउन हॉल का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 23 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय युवा टॉउनहॉल आयोजित किया जाएगा।
- 2 मार्च को प्रत्येक विधानसभा में कमल संदेश मोटर सायकिल महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक बूथ से 5 युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
- 3 मार्च से चुनाव तिथि तक हर बूथ- दस यूथ युवा टोली का गठन किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा
- महिला मोर्चा के अभियान की तैयारी दिसम्बर में हो जाएगी, जिसमें महिला मोर्चा के डाटा का सत्यापन एवं पंजीकरण किया जाएगा, विभिन्न गतिविधियों के लिए राज्य एवं जिला प्रभारी तथा ग्राम एवं नगर केन्द्र स्तर पर महिला लाभार्थी संपर्क प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी।
- 25 दिसम्बर को स्व. अटलजी के जन्मदिवस पर सुशासन दिवस का आयोजन। जिला स्तर पर सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
- 12 जनवरी से 2 मार्च तक बूथ स्तर पर महिला मोर्चा लाभार्थी संपर्क अभियान।
- 5 से 9 जनवरी के बीच महिला मोर्चा लाभार्थी संपर्क अभियान प्रमुखों बैठक होगी।
- 12 फरवरी से 02 मार्च सभी संपर्क प्रमुख अपने केन्द्रों में डोर टू डोर जायेंगी।
भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा
- दिसम्बर माह में किसान कुंभ महाभियान की तैयारी होगी जिसमें राज्य एवं जिला प्रभारियों की नियुक्ति, जिला प्रभारियों की कार्यशाला, ग्राम सभा की तैयारी आदि की जाएगी।
- 10 जनवरी से 10 फरवरी तक पंचायत स्तर पर किसान कुंभ ग्राम सभा।
- 21 से 22 फरवरी कुंभ राज प्रयाग में किसान कुंभ राष्ट्रीय अधिवेशन ।
भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा
- 10 से 15 दिसमबर बिरसा गौरव यात्रा अभियान की तैयारी। राज्य एवं जिला स्तर पर गौरव यात्रा टीम की नियुक्ति एवं कार्यशाला का आयोजन।
- 16 से 25 दिसम्बर तक गौरव यात्रा राज्य स्तरीय बैठक ।
- 29 दिसम्बर से 15 जनवरी तक बिरसा गौरव ग्रामयात्रा आयोजन, जिसमें जनजातीय क्षेत्रों में पंचायत सभायें आयोजित की जायेंगी।
- 5 से 09 फरवरी तक प्रेस कांफ्रेंस।
- 12 फरवरी से 2 मार्च तक लाभार्थी संपर्क।
भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा
- अनुसूचित जाति मोर्चा रजिस्ट्रेशन दिसम्बर माह में।
- 05 से 08 जनवरी तक प्रेस कांफ्रेंस।
- 19 से 20 जनवरी, मुंबई में राष्ट्रीय अधिवेशन।
- 1 से 10 जनवरी तक सामूहिक भोज।
- 12 फरवरी से 2 मार्च तक अनुसूचित जाति लाभार्थी संपर्क।
भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा
- पिछड़ा वर्ग मोर्चा रजिस्ट्रेशन दिसम्बर माह में।
- 1 से 10 जनवरी तक प्रत्येक जिले में ओबीसी प्रबुद्ध बैठक।
- 28 जनवरी से 01 फरवरीप्रेस कान्फ्रेंस ।
- 16-17 फरवरी को पटना में राष्ट्रीय अधिवेशन ।
- 12 फरवरी से 2 मार्च तक बूथ स्तर पर लाभार्थी संपर्क।
भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा
- 2 से 10 फरवरी तक बुद्धिजीवी सम्मेलन, महिला सम्मेलन तथा उर्दू मीडिया से संपर्क अभियान।
- 12 फरवरी से 2 मार्च तक अल्पसंख्यक मोर्चा लाभार्थी संपर्क।
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in