Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > श्रीधर पराड़कर को अटल साहित्य शिखर सम्मान

श्रीधर पराड़कर को अटल साहित्य शिखर सम्मान

अटल जी के जन्म दिवस पर दिल्ली में 20 विभूतियां हुईं सम्मानित

श्रीधर पराड़कर को अटल साहित्य शिखर सम्मान
X

ग्वालियर ।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर से ठीक पूर्व संध्या पर सोमवार को संसद भवन के मुख्य समिति कक्ष सभागार में विभिन्न क्षेत्रों की 20 विभूतियों को पंचम अटल सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वर्ष 2018 के लिए साहित्य के क्षेत्र में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर जी को अटल साहित्य शिखर सम्मान दिया गया। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सांसद सीपी ठाकुर एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने प्रदान किया। श्रीधर जी को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।

श्री अटल जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया। समाजसेवी संस्था वैभव वेलफेयर सोसाइटी ने यह सम्मान देने की घोषणा की थी। सोसाइटी व अटल सम्मान समारोह ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संस्था अध्यक्ष व अटल सम्मान समारोह के आयोजक भुवनेश सिंघल ने बताया कि इस आयोजन में अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित अटल सम्मान विभिन्न श्रेणियों में देश के ऐसे अत्यंत प्रतिष्ठित महानुभावों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिए जाते हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में होती है तथा जिनके माध्यम से लाखों लोगों तक अटल बिहारी की विचारधारा को सरलता से पहुंचाया जा सकता है। साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए श्रीधर पराड़कर जी का चयन हुआ। आज उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पहले श्रीधर जी का बौद्धिक हुआ और उन्होंने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अटल जी पर आधारित जीवन वृतचित्र का प्रसारण भी किया गया और उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक, स्मृतियां अटल हैं का लोकार्पण भी किया गया।


Updated : 25 Dec 2018 8:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top