Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश में युवक कांग्रेस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, यह हैं... प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार

प्रदेश में युवक कांग्रेस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, यह हैं... प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार

प्रदेश में युवक कांग्रेस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, यह हैं... प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार
X

भोपाल। प्रदेश में लम्बे समय से चल रहें युवक कांग्रेस के चुनावों का इंतजार खत्म हो गया है। कांग्रेस ने युवा कांग्रेस के चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य में चुनावों के लिए 28 फरवरी से 5 मार्च तक नामांकन भरे जा सकेंगे इसके बाद नामांकनो की जांच 1 मार्च से 4 मार्च तक होगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 7 मार्च को किया जाएगा। 14 और 15 मार्च को मतदान होगा और इसके परिणाम 19 मार्च को आएंगे। इन चुनावों जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,सह सचिव सहित सभी पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनावों की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा इसके कयास लगने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव होने का यह अवसर 16 साल बाद आया हैं . वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी करीब चार साल का अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं और उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई हैं

वर्तमान में इस पद का प्रबल दावेदार नितिन वानखेड़े को माना जा रहा हैं जो वर्तमान में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा इंदौर के पिंटू जोशी भी इस पद के प्रमुख दावेदार हैं जो वर्तमान में मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ- साथ पशुपालन मंत्री लाखन सिंह के भतीजे और युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव भी इस पद के लिए बड़े दावेदार हैं। दावेदारों की इस लिस्ट में एक नाम छिंदवाड़ा के रहने वाले नितिन भोज का भी हैं।



Updated : 26 Feb 2020 1:07 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top