Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > व्यापमं के आरोपित संजीव सक्सेना प्रदेश महासचिव नियुक्त, कांग्रेस पार्टी में मचा हंगामा

व्यापमं के आरोपित संजीव सक्सेना प्रदेश महासचिव नियुक्त, कांग्रेस पार्टी में मचा हंगामा

व्यापमं के आरोपित संजीव सक्सेना प्रदेश महासचिव नियुक्त, कांग्रेस पार्टी में मचा हंगामा
X

भोपाल/स्वदेश वेब डेस्क। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) फर्जीवाड़ा मामले में जेल की हवा खा चुके युवा नेता संजीव सक्सेना को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर ने मंगलवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इसके बाद से पार्टी में ही हंगामा मचा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले को जोर-शोर से उठाया था और प्रदेश सरकार व भाजपा को घेरने का प्रयास किया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान व्यापमं मामले को अन्य आरोपियों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बावजूद संजीव सक्सेना को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त कर दिया गया। इससे पार्टी में हंगामा मच गया है। संजीव सक्सेना को व्यापमं मामले में जांच के दौरान एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी और वह इस समय भी जमानत पर ही हैं।

Updated : 12 Dec 2018 4:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top