Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > उज्जैन से शुरू होगी मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा

उज्जैन से शुरू होगी मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा

चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत 14 जुलाई को उज्जैन से होगी।

उज्जैन से शुरू होगी मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा
X

अमित शाह दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी

भोपाल | चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत 14 जुलाई को उज्जैन से होगी। यहा महाकाल के दर्शन के बाद बड़ी सभा भी रखी जाएगी। उसके बाद भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना करेगे। 25 सितंबर को समाप्त होने वाली यह यात्रा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षैत्रो से गुजरेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज यहा पत्रकारो से चर्चा करते हुए इस यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होने बताया कि देश के पहले ऐसे मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान है जो लगातार 14 साल से सीएम है। शिवराज जननायक है, प्रदेश में उन्हें जनता का अपार समर्थन है और इस बार भी बी जे पी की ही सरकार बनेगी। श्री सिंह ने कहा पिछली बार की दो जनआशीर्वाद यात्राओं ने इतिहास रचा और हमारी सरकार बनी। इस बार भी इसी तरह समर्थन मिलेगा। 14 जुलाई से उज्जैन से महाकाल की पूजा से जनआशीर्वाद यात्रा शुरू होगी। इसी दिन विशाल जन सभा होगी। इस सभा मे अमित शाह शामिल होंगे।

प्रभात झा को बनाया यात्रा प्रभारी

यात्रा के लिहाज से मप्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक में विंध्य, बुंदेलखंड, महाकौशल और बघेलखंड हैं, जबकि दूसरे में भोपाल, ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ को रखा गया है। दोनों अलग-अलग हिस्सों से दो-दो दिन करके सप्ताह में चार दिन यात्रा चलेगी। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को यात्रा का प्रभारी बनाया है। सह संयोजक अजय प्रताप सिंह हैं, विश्वास सारंग पंकज जोशी भी सह संयोजक बनाये गए हैं। बृजेश लूनावत समन्वयक बनाये गए हैं।

कई चरणों में होगी यात्रा

राकेश सिंह ने बताया कि 2013 में निकाली गई मुख्यमंत्री की यात्रा पूरे विधानसभा क्षैत्रो तक नही पहुच पाई थी लेकिन इस बार प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में ये यात्रा पहुंचेगी। यात्रा का पहला चरण 14 से 16 जुलाई तक होगा, जो कि 300 किलोमीटर का सफर होगा और रतलाम में समापन होगा। , लगभग 11 विधानसभाओं में रथ जाएगा। इसके बाद यात्रा का दूसरा चरण 18 जुलाई से मैहर से शारदा माँ के दर्शन के बाद शुरू होगा और दो दिन बाद नागौद में समाप्त होगा। जुलाई माह में ही तीन चरण होंगे। यात्रा का क्रम सितंबर माह तक चलेगा। 25 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता के महाकुंभ में समापन होगा।



Updated : 20 Jun 2018 3:17 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top