Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > संयुक्त टैक्स कमिश्नर ने विभाग के डिप्टी कमिश्नर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

संयुक्त टैक्स कमिश्नर ने विभाग के डिप्टी कमिश्नर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

भोपाल। नोएडा से भोपाल आईं वाणिज्य विभाग की संयुक्त कमिश्नर ने विभाग के ही डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना भोपाल के भदभदा रोड स्थित एक होटल की है। महिला गाजियाबाद में संयुक्त कमिश्नर और पंकज सिंह झांसी में डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदस्थ हैं। दोनों यहां भाजपा के किसी नेता से मिलने आए थे।

कमला नगर थाना पुलिस को महिला(41) ने बताया कि वो आरोपी को पिछले आठ साल से जानती है। वह होटल में 2 अगस्त से रुकी थीं। उसी रात पंकज सिंह(43) का फोन आया। उसने महिला के होटल का पता पूछा। पता जानने के बाद आरोपी ने फोन काट दिया। रात करीब 12 बजे पंकज सिंह होटल पहुंच गया और दरवाजा खटखटाया। महिला ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला आरोपी कमरे में दाखिल हो गया। आरोपी ने उसको धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला अधिकारी ने बताया है कि 5 अगस्त को उसे वापस दिल्ली जाना था, परंतु आरोपी ने उसे नहीं जाने दिया। इसके बाद आरोपी अधिकारी ने उसे गालियां दी और मारपीट की। 6 अगस्त को महिला अधिकारी की लिखित शिकायत पर कमला नगर थाना पुलिस ने पंकज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल होने पर मामला दर्ज होने के बाद भोपाल पुलिस महिला को न्यायालय के पीछे वाले गेट से लेकर पहुंची। जहां न्यायाधीश के सामने बयान दर्ज कराए गए। हाई प्रोफाइल मामले की किसी को भनक नहीं लगे इसलिए पुलिस महिला अधिकारी को ऑटो से लेकर आई और उसी से वापस महिला थाने ले गई। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी के पति एक बड़ी कंपनी में उपाध्यक्ष हंै और उनकी एक 8 साल की बेटी है। आरोपी पंकज सिंह का एक भाई यूपी केडर का आईएएस है और दूसरा भाई यूपी पुलिस में डीएसपी है।

Updated : 7 Aug 2018 1:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top