Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे साधु-संत, कर रहे हैं हठ योग

दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे साधु-संत, कर रहे हैं हठ योग

दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे साधु-संत, कर रहे हैं हठ योग
X

भोपाल। कम्प्यूटर बाबा भोपाल में हजारों साधुओं के साथ हठ योग करने में लगे हुए हैं और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव में जीताने के लिए भी प्रचार करेंगे। आपको बताते जाए कि कंप्यूटर बाबा को मध्यप्रदेश की में भाजपा सरकार के दौरान राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए भाजपा को पांच साल का मौका दिया था। अब उन्होंने मंदिर नहीं बनाया तो उनको मौका भी नहीं देंगे।

भोपाल लोकसभा सीट इस बार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस सीट के चर्चा में होने की वजह इस सीट पर खड़े भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। जिन्होंने हिन्दू आतंकवाद की नई थ्याेरी लेकर आए थे। इनके सामने भाजपा ने हिन्दू आतंकवाद की आरोपी बनाई गई प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उतारा है। इस सीट पर चुनावी घमासान के बीच आज से साधु-संतों की धमाकेदार एंट्री हो रही है। कांग्रेस ने प्रज्ञा ठाकुर को जवाब देने के लिए दिग्विजय सिंह के समर्थन में आज से साधु-संतों की जमात उतार दिया है। शिवराज सिंह के समर्थन में आए कम्प्यूटर बाबा कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं और अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। कम्प्यूटर बाबा रोड-शो भी करेंगे। कम्प्यूटर बाबा साधूओं के साथ रोड शो करेंगे।

Updated : 7 May 2019 6:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top