Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 40 पार

गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 40 पार

गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 40 पार
X

भोपाल/मध्य स्वदेश संवाददाता। मध्यप्रदेश में मार्च के अंतिम दिनों में ही मौसम ने अपने तेवर दिखाना शुरु कर दिए हैं। भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से तेज धूप खिली होने के साथ गर्मी का असर बना रहा। आज का दिन राज्य में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश के खरगौन में सर्वाधिक गर्म मौसम रहा है। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में उछाल आया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य में लू चलने तक की संभावना जताई है।

शुक्रवार को भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दोपहर में 12.30 बजे तापमान 40.5 डिग्री पहुंच गया। ये गुरुवार से करीब दो डिग्री ज्यादा था। इसके पहले 28 मार्च 2017 को भोपाल में तापमान 40 डिग्री पार गया था। दो साल बाद ये रिकॉर्ड टूट गया और पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है। इससे पहले 20 मार्च को इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.6 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के कई जिलों में लू के हालात बन गए हैं धार खरगोन बैतूल छिंदवाड़ा समेत मंदसौर नीमच और राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ से सटे इलाकों में गर्मी हर रोज बढ़ रही है। राज्य के अधिकतम तापमान में उछाल आया है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.5, ग्वालियर का 19 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम

भोपाल 40.1 19.8

इंदौर 40.3 19.5

जबलपुर 39.0 19.1

ग्वालियर 40.4 19.0

Updated : 29 March 2019 4:36 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top