Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाभी लड़ीं चुनाव तो देश का रिकार्ड तोड़ेंगे

भाभी लड़ीं चुनाव तो देश का रिकार्ड तोड़ेंगे

भाभी लड़ीं चुनाव तो देश का रिकार्ड तोड़ेंगे
X

विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौहान के बंगले पर जुटे साधना सिंह समर्थक

भोपाल/राजनीतिक संवाददाता। साधना भाभी (साधना सिंह चौहान) को टिकट मिलता है तो हम दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रदेश में नहीं बल्कि लोकसभा सीट पूरे देश में सर्वाधिक मतों से जिताकर हम बताएंगे। इस तरह के दावे विदिशा लोकसभा क्षेत्र से शुक्रवार को सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बंगले पर पहुंचे विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को टिकट दिए जाने की मांग को लेकर करीब तीन सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

भाजपा के स्थानीय विधायक और पदाधिकारियों ने कहा कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की ओर से सर्वाधिक प्रबल दावेदार साधना सिंह हैं। पार्टी उन्हें टिकट देगी तो लोकसभा सीट न केवल भाजपा की झोली में आएगी बल्कि रिकार्ड मतों से भी जीतेगी। विदिशा विधानसभा क्षेत्र के इन कार्यकर्ताओं के लिए बैठने के लिए कुर्सियां तथा भोजन की व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर की गई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि 'आंधी नहीं तूफान हैं, केवल भाईसाहब नहीं, भाभी भी चौहान हैं।' विदिशा लोकसभा क्षेत्र से आईं महिला विधायक ने कहा कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता अगर साधना भाभी को हमारे प्रतिनिधि के रूप में पार्टी टिकट देती है तो विश्वास दिलाती हँू कि भाभी सबसे ज्यादा वोटों के साथ चुनाव जीतेंगी। वह जिस तरह से हम सबके दिलों में बस गई हैं। उसी तरह वह आपके सामने उपस्थित रहेंगी। एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र से हमारे भाईसाहब (शिवराज सिंह चौहान) 15 साल सांसद रहे। उनके सांसद रहते उनके साथ भाभीजी निरंतर उनके साथ रहीं। उन्होंने एक-एक गांव का दौरा भी किया। गांव और शहर के एक-एक कार्यकर्ता से वह परिचित हैं। उनका नाम अगर लोकसभा प्रत्याशी के रूप में घोषित होता है तो पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

Updated : 15 March 2019 3:19 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top