Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > सावधान: मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहीं हैं ठंडी हवाएं

सावधान: मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहीं हैं ठंडी हवाएं

सावधान: मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहीं हैं ठंडी हवाएं
X

शहर संवाददाता भोपाल

मध्यप्रदेश में पिछले 48 घण्टे में मौसम ने करवट ली है। एक सप्ताह से चल रही शीत लहर अब थम चुकी है। जिससे प्रदेश के लोगों ने राहत की सांस ली है, परंतु मौसम विभाग के दावे कह रहे हैं कि प्रदेशवासियों को यह राहत अधिक समय तब नही मिल पाएगी। ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश की ओर तेजी के साथ बढ़ रहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 16 फरवरी के आसपास एक बार फिर राजधानी तथा प्रदेश के अन्य जिलों में ठण्ड का असर दिखाई देगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि महाशिवरात्रि (4 मार्च) तक रातें सर्द बनी रहेंगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी दो खास वजह हैं। पहली यह कि अभी हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। दूसरी वजह यह है कि कश्मीर घाटी और हिमाचल की वादियों में इस बार बर्फबारी बहुत ज्यादा हुई है। इसके कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। प्रदेश के कई शहरों में दिन के वक्त कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई, लेकिन रात में अभी भी ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल में रात का तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 1.6 डिग्री का इजाफा हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।

राजधानी में मंगलवार को रात 1 बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक मौसम में खासी ठंडक रही। शहर में दिन के वक्त ठंड से पूरी राहत मिल गई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान में 5.1 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन का तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले 72 घंटे में दिन के तापमान में 8 डिग्री से अधिक बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मिल रहे ट्रेंड के अनुसार 15 फरवरी तक हवा का रुख दक्षिणी बना रहेगा। 16 से हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो जा सकता है। इस वजह से तापमान में कमी आने की संभावना है। ठंड का यह दौर 18-19 फरवरी तक जारी रहने का अनुमान है।

Updated : 13 Feb 2019 5:15 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top