Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > नारी देश की अस्मिता, वह सुरक्षित है तो देश सुरक्षित : साध्वी प्रज्ञा

नारी देश की अस्मिता, वह सुरक्षित है तो देश सुरक्षित : साध्वी प्रज्ञा

नारी देश की अस्मिता, वह सुरक्षित है तो देश सुरक्षित : साध्वी प्रज्ञा
X

भोपाल। भोपाल लोकसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के निवास पर शनिवार को राजपूत समाज और भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही दोनों समाज से उपस्थित लोगों ने साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में मतदान करने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि देश की अस्मिता नारी को कहा जाता है अगर वो सुरक्षित है तो देश सुरक्षित हैं। देश की एकता और अखण्डता बनाए रखने के लिए ही पार्टी काम करती है। पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी का सिर्फ एक ही एजेंडा है वह है सुशासन, विकास और सुरक्षा।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अपना जनसम्पर्क मध्य विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ी से प्रारंभ किया। इस दौरान वह वार्ड क्रमांक 35 पातरा पुल स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहां उन्होंने भगवान हनुमान जी दर्शन किये। वहां उपस्थित वार्ड 35 के पार्षद दिनेश यादव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा को गदा भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ने वार्ड 42, 34 एवं 43 में जनसम्पर्क किया। इस दौरान सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास विरानी, नगर निगम अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 28 April 2019 4:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top