Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा - सरकार में रहकर कुछ कांग्रेसी विपक्ष के लिए कर रहे हैं काम

मप्र : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा - सरकार में रहकर कुछ कांग्रेसी विपक्ष के लिए कर रहे हैं काम

मप्र : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा - सरकार में रहकर कुछ कांग्रेसी विपक्ष के लिए कर रहे हैं काम
X

भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार इन दिनों गुटबाजी और आपसी आरोप-प्रत्यारोप के दौरान से गुजर रही है। इस घटनाक्रम पर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को कठघरे में खड़ा करने वाले मंत्री उमंग सिंघार को भाजपा का दलाल बताया। उनका कहना है कि वन मंत्री उमंग सिंह सिंघार भाजपा के दलाल यानि एजेंट हैं जो उनकी बात को कांग्रेस में उठा रहे हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश में जो घटनाक्रम चल रहा है, उसके पीछे प्रदेश के वनमंत्री उमंग सिंघार का वह बयान है, जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की शिकायत भी की थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में उन पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

इस मामले में गुरुवार वयोवृद्ध पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का समर्थन कहते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में आज जो स्थिति बनी है, मैंने अपने पूरे कॅरियर में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कभी नहीं देखी है, कुछ कांग्रेसी ही विपक्ष के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वन मंत्री उमंग सिंह सिंघार भाजपा के दलाल हैं, इसीलिए वे सरकार में रहकर विपक्ष के लिए काम कर रहे हैं। इंदिरा गांधी का समय होता तो अब तक इस तरह का बयान देने वाले मंत्री को बाहर का रास्ता दिखा दिया होता।

Updated : 5 Sep 2019 11:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top