Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मिशन 200 पार से 2019 की जीत सुनिश्चित होगी : राकेश सिंह

मिशन 200 पार से 2019 की जीत सुनिश्चित होगी : राकेश सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अदभुत विकास हुआ है।

मिशन 200 पार से 2019 की जीत सुनिश्चित होगी : राकेश सिंह
X

शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में अद्भुत विकास हुआ : राकेश सिंह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अदभुत विकास हुआ है। प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक और अद्वितीय कदम उठाए है। गरीब जनता की जिन्दगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का क्रियान्वयन किया है, जनकल्याण योजना से गरीब लोगों के जीवन को खुशहाल बनाया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार संवेदनशील और मानवीय सरकार है। बच्चों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई की चिंता सरकार ने की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक पटल पर अपनी अलग पहचान बनायी है। हमें गर्व है कि देश और प्रदेश में हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रूप में लोकप्रिय करिश्माई नेतृत्व मिला है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर मिशन 2018 की ऐतिहासिक विजय होगी जो 2019 में नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी राकेश सिंह आज हरदा में जिला बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा हमारे लिए राजनीति का नहीं बल्कि आत्मिक संतोष का विषय है। हमने कभी भी जाति वर्ग को वोट बैंक नहीं समझा, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को वोट बैंक माना। कांग्रेस के पास नीति, नीयत और विजन का अभाव है। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रूप में श्रेष्ठ नेतृत्व और विजनरी नेता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के रूप में दर्शन है, जिसके माध्यम से हमारी सरकारें दरिद्र नारायण की सेवा कर रही है। हमारे पास वैचारिक स्पष्टता है, विचारधारा है। हमारी भागीदारी ज्यादा होने से जिम्मेदारीयां भी बढ़ी है। जिम्मेदारियों का वहन करते करते आज हम केन्द्र सहित 21 राज्यों में जनता की सेवा कर रहें है।

भारतीय जनता पार्टी आज अगर इस स्थान पर पहुंची है तो इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। पार्टी का यह विशाल स्वरूप हमारे लिए गौरव की बात है लेकिन हमें यह भी स्मरण रखना होगा कि अभी यह सर्वोच्च नही है। हम उस दिन वहां पहुंचेंगे जब पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हमारी सरकार होगी, देश के हर राज्य में भाजपा का परचम लहरायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश और प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदली है। बीते चार वर्षों में प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला और सौभाग्य योजना जैसी अनेक केन्द्र सरकार की योजनाओं ने भारत की गरीब जनता का जनजीवन बदला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से देश का विश्व में मस्तक उंचा हुआ है और यही कारण है कि वैश्विक ताकतें नहीं चाहती कि नरेन्द्र मोदी पुन: प्रधानमंत्री बने। हमारे प्रधानमंत्री का ग्राफ बढ़ा है। 21 राज्यों में हमारी सरकार है और यही स्थिति मध्यप्रदेश में हमारे नेतृत्व की है। कार्यकर्ताओं के बल पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तीन बार मुख्यमंत्री बने है।

2019 में नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है तो हमें जमीन तैयार करना है। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार ऐतिहासिक जीत 2019 की जमीन तैयार करेगी। प्रदेश में चौथी बार सरकार बने इसके लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना है, क्योंकि हम मध्यप्रदेश की धरती पर इतिहास रचने जा रहे है। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व मंत्री कमल पटेल, श्याम महाजन, जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, संतोष पारिक विधायक संजय शाह, मनोहरलाल राठौर, भरत सिंह राजपूत, गौरीशंकर मुकाती, रमेश पटेल, उदयसिंह राजपूत, सिद्धार्थ पचैरी, गजेन्द्र शाह सहित प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


Updated : 19 Jun 2018 2:32 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top