Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं प्रदेशवासियों की दीपावली की शुभकामनाएं

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं प्रदेशवासियों की दीपावली की शुभकामनाएं

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं प्रदेशवासियों की दीपावली की शुभकामनाएं
X

भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार को रिमझिम फुहारों के दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दीपावली का पर्व गौरवशाली परंपरा अनुसार मनाने की अपील की है।

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में 'प्रकाश पर्व' दीपावली का त्योहार अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार बाहृ जगत को प्रकाशित करने के साथ-साथ अपने अंत:करण को भी प्रेम, भाईचारा और आनंद से आलोकित करने का पावन संदेश देता है। इस त्योहार के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, देशभक्ति और सामाजिक सद्भावना भी सुदृढ़ और सशक्त होती है। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्धिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की है।

वहीं, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीटर के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली रोशनी का पर्व है। हमारे जीवन में यह एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा यह पर्व संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। दीपावली रौनक और उत्सव के साथ स्वस्थता का भी प्रतीक है।हम सब इस पर्व को परम्परा के अनुसार मिल-जुलकर मनायें। सीएम ने कहा है कि दीपावली प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लाए और सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश, समृद्ध प्रदेश बने, ऐसी कामना करता हूँ। उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि हम सब परम्परा के अनुसार मिल-जुलकर दीपावली मनाएं। अपने घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो, ऐसा प्रयास करें।

Updated : 27 Oct 2019 9:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top