Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन
X

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी ने बंसल हॉस्पिटल में अंतिम साँस ली। बताया जा रहा है कि करीब दो साल से वह बीमार चल रहे थे।

बता दें कि सन 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। सन् 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही उसके सदस्य बने।

आपातकाल के समय में एक माह भूमिगत रहने के बाद दिनांक 28 जुलाई, 1975 को विधान सभा के द्वार पर गिरफ्तार होकर 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून, 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हुए। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था।

Updated : 25 Nov 2019 11:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top