Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की हालत नाजुक, भोपाल के अस्पताल में भर्ती
पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की हालत नाजुक, भोपाल के अस्पताल में भर्ती
Swadesh Digital | 7 Aug 2019 3:54 PM GMT
X
X
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में नर्मदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। कुछ दिन पहले ही गौर दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में एंजियोप्लास्टी कराने के बाद 27 जुलाई को भोपाल लौटे थे। बुधवार शाम को उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया।
डॉ. राजेश शर्मा ने नवदुनिया को बताया कि फिलहाल गौर की हालत चिंताजनक है, उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। एंजियोप्लास्टी के बाद से कमजोरी बढ़ गई है। दिल भी कमजोर हो गया है। उम्र के कारण रिकवरी धीमी है।
Updated : 7 Aug 2019 3:54 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire