Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय के नए कार्यालय पर भी विवाद, नहीं मिली अनुमति

दिग्विजय के नए कार्यालय पर भी विवाद, नहीं मिली अनुमति

दिग्विजय के नए कार्यालय पर भी विवाद, नहीं मिली अनुमति
X

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश समन्वय समिति के मुखिया दिग्विजय सिंह के नए दफ्तर को पर भी विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, राजधानी में सरकारी बंगला को खाली करने के बाद दिग्विजय का सामान रिवेरा टाउन में शिफ्ट किया गया था और वहीं किराए के मकान में दफ्तर लगाने की तैयारी की जा रही थी।

सूत्रों का कहना है कि कि रिवेरा टाउन सोसाइटी ने दतर शुरू करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। बताया गया है कि सोसाइटी में किसी तरह के दफ्तर को लगाने की अनुमति नहीं है। हालांकि इस मामले पर अभी दिग्विजय की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने राजधानी की श्यामला हिल्स कॉलोनी स्थित बी-वन सरकारी बंगले को खाली कर दिया था।

दिग्विजय सिंह के इस बंगले को लेकर बवाल तब मचा था जब उन्हें यह बंगला खाली कराने के आदेश दिए गए थे। जबकि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नियम बनाकर पुराने बंगले में ही रहने की अनुमति दे दी गई थी। इसके बावजूद भी दिग्विजय सिंह ने सरकार से आग्रह किया था कि उन्हे उनके ऑफिस के लिए यह बंगला आवंटित कर दिया जाए. इस मामले में दिग्विजय सिंह ने मुय सचिव को पत्र पर लिखा था लेकिन इस पत्र पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था।

Updated : 28 Aug 2018 11:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top