Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिग्गी बोले, कहा-बापू के हत्यारों की सोच जीती, देश में गांधी की विचारधारा हारी

लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिग्गी बोले, कहा-बापू के हत्यारों की सोच जीती, देश में गांधी की विचारधारा हारी

लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिग्गी बोले, कहा-बापू के हत्यारों की सोच जीती, देश में गांधी की विचारधारा हारी
X

भोपाल। लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत पर कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे नतीजों के लिए पीएम को बधाई देते हैं, साथ ही वह बीजेपी के सभी जीते हुए सांसदों को भी बधाई देते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वो साध्वी प्रज्ञा सिंह को पहले भी अपनी शुभकामनाएं भेज चुके हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह हार के बावजूद भोपाल के लोगों के साथ बने रहेंगे और उनके लिए काम करते रहेंगे।

दिग्विजय सिंह ने मीडिया को दिए अपने एक बयान में विजयी साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा 'आज इस देश में महात्मा गांधी के हत्यारे की विचारधारा जीत गई और गांधी की विचारधारा हार गई। यह मेरे लिए चिंता का कारण है। बता दें कि दिग्विजय सिंह शुरुआत से ही साध्वी प्रज्ञा को लेकर हमलावर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी जीत को राष्ट्रवाद और जनता की जीत बताया। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'जनता ने जवाब दे दिया है, जनता ने विश्वास जताया था उसकी विजय हुई है। हम अपने लोकसभा सीट के लिए समर्पित हैं। मोदी के नेतृत्व में ये देश आगे बढ़ेगा और भोपाल भी आगे बढ़ेगा है। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में भोपाल की जंग सुर्खियों में बनी रही। इस सीट से कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में थे। वहीं बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मौका दिया था। साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लडऩे के मुद्दे पर विपक्षी शुरुआत से विरोध में खड़े थे। विरोधियों ने आरोप ने लगाया कि बीजेपी प्रज्ञा ठाकुर के बहाने देशभर में ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही ताकि चुनाव में फायदा उठा सके।

Updated : 24 May 2019 3:06 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top