कांग्रेस में हार पर 'रार' जारी, अब तन्खा ने की 'सर्जरी' की मांग
X
भोपाल। लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की मांग तेज होती जा रही है। पार्टी के कई नेता इस संबंध में बयान दे चुके हैं। इसी क्रम में अब राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोमवार को ट्वीट कर कांग्रेस की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने काफी कम शब्दों में पार्टी के अंदर 'सर्जरी' की मांग को उठाया है।
MP congress की लोक सभा चुनाव के पश्चात कल समीक्षा बैठक संपन हुई। कार्यकर्ता एवं पब्लिक में माँग है सर्जरी की। देश हित में congress को मज़बूत करे। pic.twitter.com/ju7aX97y8h
— Vivek Tankha (@VTankha) June 9, 2019
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी बड़े नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में हार के कारणों पर चर्चा की गई और अन्य मुद्दों की भी समीक्षा की गई। बैठक से पहले यह माना जा रहा था कि इसमें नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी फैसला हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पार्टी के अंदर उठ रही नेतृत्व परिवर्तन की मांग के बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर सियासत गरमा दी है। उन्होंने कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है "एमपी कांग्रेस की लोक सभा चुनाव के पश्चात कल समीक्षा बैठक संपन हुई। कार्यकर्ता एवं पब्लिक में माँग है सर्जरी की। देश हित में कांग्रेस को मज़बूत करें"।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्यसभा सांसद और जबलपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारे विवेक तन्खा के बेटे वरुण तन्खा ने भी ट्वीट कर कांग्रेस में गंभीर बदलाव की जरूरत बताई थी। उन्होंने लिखा था, "वर्तमान राजनीति में रहना है तो नेतृत्व में बदलाव किया जाना चाहिए। कांग्रेस में गंभीर बदलाव की ज़रूरत है। उन्होंने तो ये तक लिख दिया था कि '' मोदी सरकार के बहुमत और ईवीएम पर सवाल ना उठाएं।" (हि.स.)
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you