Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीलंका बम धमाकों में मारे गए लोगों पर जताया दु:ख

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीलंका बम धमाकों में मारे गए लोगों पर जताया दु:ख

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीलंका बम धमाकों में मारे गए लोगों पर जताया दु:ख
X

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीलंका में ईस्टर दिवस पर बम विस्फोटों में सैकड़ों लोगों की मौत पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार सुबह ट्विटर पर लिखा, 'आतंकवाद का क़हर: श्रीलंका के चर्च और होटल में हुए आतंकी हमले में 215 से अधिक लोगों के मारे जाने एवं कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की ख़बर से मैं आहत हूं। मैं इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।'

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में ईस्टर पर हुए सीरियल विस्फोट में मरने वालों की संख्या अब तक 290 पहुंच चुकी है और 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

Updated : 22 April 2019 6:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top