Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भोपाल-सीहोर को बनाना है आदर्श शहर : साध्वी प्रज्ञा

भोपाल-सीहोर को बनाना है आदर्श शहर : साध्वी प्रज्ञा

भोपाल-सीहोर को बनाना है आदर्श शहर : साध्वी प्रज्ञा
X

भोपाल। मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मंगलवार को सुबह शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने मुलाकात की और उन्हें समर्थन करने का वादा किया। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि वे भोपाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों की अपनी सेवाएं देने के लिए संकल्पित हैं। भोपाल और सीहोर को उन्हें आदर्श शहर बनाना है।

भोपाल संसदीय सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी अपने प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, तो भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी पीछे नहीं हैं। वे क्षेत्र का भ्रमण कर लगातार लोगों के बीच पहुंच रही हैं और उनके वोट की अपील कर रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने लोगों ने साध्वा प्रज्ञा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ने उनसे चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल और सीहोर का नियोजन सुन्दर, सुविधा संपन्न और दोनों शहरों को रोजगार के अवसर देने वाला करने की इच्छा है। अगर वे जीतती हैं, तो दोनों शहरों को आदर्श बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में राज्य सरकार ने थोक तबादलों में भारी भ्रष्टाचार किया और उनकी कलई आयकर विभाग के छापों में पूरी तरह से खुल गई है। इस मौके पर शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने साध्वी को समर्थन देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता में लाना चाहते हैं। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के साथ फोटो खिंचवाए और सेल्फी भी ली।

Updated : 30 April 2019 4:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top