Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > अर्जुन सिंह की पत्नी ने बेटे अजय सिंह और अभिमन्यु पर लगाया बेघर करने का आरोप

अर्जुन सिंह की पत्नी ने बेटे अजय सिंह और अभिमन्यु पर लगाया बेघर करने का आरोप

दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी सिंह ने आज अपने बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अदालत में आवेदन दिया है।

अर्जुन सिंह की पत्नी ने बेटे अजय सिंह और अभिमन्यु पर लगाया बेघर करने का आरोप
X


अजय सिह बोले, अविश्वास प्रस्ताव से ध्यान भटकाने हुई साजिश


भोपाल | दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी सिंह ने आज अपने बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अदालत में आवेदन दिया है। जिसमे उनको पैतृक निवास केरवा कोठी से वंचित रखने का आरोप लगाया गया। चुनावी साल और विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले आये इस मामले से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सरोज सिंह का कहना है कि वह लंबे समय से दिल्ली में निवास कर रही हैं और अब भोपाल में अपने पैतृक निवास में निवास करना चाहती हैं, लेकिन उनके पुत्रों ने केरवा कोठी में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी है। उनके साथ अदालत में उनकी बेटी वीणा सिंह और सेम वर्मा थे।

सरोज कुमारी ने अर्जी में लिखा, ''मेरे पति स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने जीवनभर कांग्रेस पार्टी में रहकर उसके उन उसूलों पर काम किया जिनसे महिला संरक्षण हो और असहाय व्यक्तियों को सहयोग भी है। लेकिन मेरे बेटे अजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी के उन्हीं उसूलों को ताक में रखकर मुझे मेरे घर से बेदखल कर दिया। मुझे इस अवस्था और इस उम्र में अपना घर छोड़कर अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ रहा है। यह कृत्य कांग्रेस पार्टी के उसूलों के खिलाफ है। यह प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी का नेता और सर्व संपन्न होने के बावजूद मेरे बेटे के चरित्र को परिभाषित करता है। वहीं नेता प्रतिपक्ष और दिवंगत अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह ने कहा यह उनके खिलाफ साजिश है। उन्होंने कहा यह अविश्वास प्रस्ताव से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है।


Updated : 20 Jun 2018 2:41 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top