Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > हेल्थ टिप्स > करवा चौथ पर लगाएं मेंहदी के डिजाइन

करवा चौथ पर लगाएं मेंहदी के डिजाइन

करवा चौथ पर लगाएं मेंहदी के डिजाइन
X

लाइफस्टाइल/ स्वदेश वेब डेस्क करवा चौथ आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। महिलाएं कपड़ों से लेकर गहनों तक की शॉपिंग में बिजी है। इसी के साथ करवाचौथ पर मेहंदी लगाने का शगुन सबसे खास है। व्रत से, एक या दो दिन पहले ही मेहंदी लगवा लेती हैं। मेहंदी की डिफरेंट डिजाइन्स को देखकर महिलाएं हमेशा कंफ्यूजन में रहती हैं कि आखिर वह कौन सा डिजाइन सिलेक्ट करें। अगर आप भी अभी सोच रही हैं कि हाथों पर कैसी मेहंदी डिजाइन लगवाएं तो चलिए आज हम आपका काम थोड़ा आसान कर देते हैं।

मोरक्को स्टाइल मेहंदी : यह स्टाइल भी काफी ट्रैंड में हैं। इसे लगाना आसान हैं और इसे लगाने में समय भी कम लगता हैं।

बैंगल व ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी : मेहंदी का यह स्टाइल भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें बैंगल व ब्रेसलेट की जगह पर गोलाई में मेहंदी का डिजाइन बनवाया जाता हैै।

मिनिमलिस्ट मेहंदी पैटर्न : अगर आप ज्यादा मेहंदी लगाना नहीं चाहती तो फिंगर्स पर इस तरह का यूनिक डिजाइन बनवाए।

हैंगिग स्टार स्टाइल मेहंदी : अगर आप बिलकुल डिफरेंट और लाइट डिजाइन वाली मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो हैंगिग स्टाइल मेहंदी परफेक्ट है।

अरेबिक स्टाइल मेहंदी : अरेबिक में एक ही बेल को हैवी किया जाता है। या फिर मोटा -मोटा डिजाइन बनाकर मेहंदी को भरा जाता है।

ग्लिटर स्टाइल : मेहंदी पर अगर आप कुछ ओर रंग भरना चाहते हैं तो इस पर शाइनी ग्लिटरी का इस्तेमाल करें।

फिंगर टिप्स स्टाइल मेहंदी : यह डिजाइन हलके-फुलके और आसानी से लग जाते हैं। स्कूल व कॉलेज ग्लोइंग लड़कियों के लिए यह बेस्ट हैं।

टिक्की स्टाइल मेहंदी : टिक्की स्टाइल मेहंदी लगानी सबसे आसान हैं जिसे आप घर पर खुद भी लगा सकते हैं। हथेली में बीचों-बीच गोल चक्कर बनाकर व फिगर टिप्स पर मेहंदी भरें। डिजाइन को थोड़ा और हेवी बनाने के लिए इसमें आप डॉट या स्टार बना सकते हैं।

Updated : 27 Oct 2018 1:33 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top