Home > Lead Story > आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फैमिली के साथ डाला अपना वोट

आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फैमिली के साथ डाला अपना वोट

आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी,  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फैमिली के साथ डाला अपना वोट
X

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के छह चरणों में 483 सीटों पर संपन्न हो चुके चुनाव के बाद आज सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

लाइव अपडेट :-

-हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, और बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

-पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने बारिशा जनकल्याण विद्यापीठ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

-वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने वाराणसी में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मतदान केंद्र 89 पर अपना वोट डाला।

-पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना के सेंट सेवरिन स्कूल कदम कुआँ में मतदान केंद्र नंबर 339 पर अपना वोट डाला।

-केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-कुशीनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार आरपीएन सिंह ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर में बूथ संख्या-134 पर अपना वोट डाला।

-लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने इंदौर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने अपना वोट डाला।

-हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के मतदान केंद्र संख्या 36 पर अपना वोट डाला।

-चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद कैंडिडेट पवन कुमार बंसल ने बूथ नंबर 228, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 28 सी में अपना वोट डाला।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री और आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने लुधियाना के सराभा नगर में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में अपना वोट डाला।

-इंदौर में पोलिंग बूथ नंबर 316 पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपना वोट डाला।

-केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने वोट डाल दिया है । इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि आज लोक सभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान है। मैं पूरे देश और खास तौर पर पटना साहिब के मतदाताओं से अनुरोध करता हूँ की एक मजबूत, ईमानदार और साहसी प्रधानमंत्री चुनने का ये मौका है और आपका एक वोट देश और दुनिया की दिशा निर्धारित करेगा। इस लिए भारी मतों से फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं।

-दक्षिण कोलकाता संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार, सीके बोस ने कोलकाता के सिटी कॉलेज में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-कोलकाता नॉर्थ बीजेपी के उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने जादवपुर में बिजॉयगढ़ शिक्षाशास्त्र फॉर गर्ल्स में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

-क्रिकेटर हरभजन सिंह जालंधर के गढ़ी गांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पटना में बूथ संख्या 49 पर अपना वोट डाला।

-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजभवन के एक स्कूल में बूथ संख्या 326 पर अपना वोट डाला।

-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 246 मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Updated : 19 May 2019 12:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top