Home > Lead Story > सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस, सपा व बसपा मना रही थी मातम : अमित शाह

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस, सपा व बसपा मना रही थी मातम : अमित शाह

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस, सपा व बसपा मना रही थी मातम : अमित शाह
X

फतेहपुर। भाजपा देश की सुरक्षा से समझौता नहीं करती। आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो पाकिस्तान के साथ ही कांग्रेस, सपा और बसपा मातम मना रही थी। ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही। वे शनिवार को महात्मा गांधी डिग्री कालेज में भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में आयोजित जनसभा को कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 20 साल से एक-दूसरे के विरोध में रही सपा और बसपा ने मोदी के डर से गठबंधन किया है। यूपी को सपा और बसपा ने 20 साल लूटा है। महागठबन्धन के बुआ-भतीजा ने जातिवाद के अलावा कुछ नहीं किया। हमारी सरकार में यूपी से पलायन कराने वाले अपराधी खुद पलायन कर गये।

शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही धारा 370 हटाने का काम करेंगे। यह भी कहा कि कश्मीर के टुकड़े नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यूपी में 73 सीट जीतने का संकल्प लिया। कहा कि देश को 65 साल लूटने वाली कांग्रेस आज भाजपा से पांच साल का हिसाब मांग रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बोले राहुल बाबा सोचते हैं कि जोर से बोलने से बात सत्य हो जाएगी। वह यह नहीं बताते हैं कि कांग्रेस ने देश में इतने साल राज किया तो गरीबी दूर क्यों नहीं हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच सालों में ढेर सारे काम किए। सात करोड़ लोगों को गैस चूल्हा, आठ करोड़ शौचालय, ढाई लाख गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, विधायक करण सिंह पटेल, विक्रम सिंह, विकास गुप्ता, कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, रमाकांत त्रिपाठी, एमएलसी अशोक कटियार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आदि रहे।

Updated : 4 May 2019 1:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top