Home > Lead Story > सपा-बसपा ने गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया, भाजपा ने किया जेल के अंदर : अमित शाह

सपा-बसपा ने गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया, भाजपा ने किया जेल के अंदर : अमित शाह

सपा-बसपा ने गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया, भाजपा ने किया जेल के अंदर : अमित शाह
X

उन्नाव। सपा-बसपा की सरकारों ने बीस वर्षों में बारी-बारी शासन कर प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया। दो साल की प्रदेश सरकार में अपराधी जेल के अंदर चले गए या उनका एनकाउंटर किया गया।

यह बात गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने व्यक्त किये। वह स्थानीय रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जिले में लाभार्थियों का आकंड़ा देते हुए कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में बगैर भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास कर रही है।

शाह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनओं का बखान किया। उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, राजाराव बक्श सिंह समेत अन्य क्रांतिकारियों को भी याद किया। उन्होंने केंन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जिले में लाभार्थियों का आकंड़ा भी दिया। उन्होंने कहा कि हम किसानों को बिना ब्याज के कर्ज देंगे।

अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा व देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने व विकास की दौड़ में आगे ले जाने के लिए मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों से हाथ उठवाकर समर्थन मांगा।

कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास 3जी है और वे 3जी गांधी हैं। हमारे पास भी 3जी हैं। इसमें ग्रामीण, गंगा और गाय है। ग्रामीणों के विकास के लिए लगातार योजनाएं चलाकर उन्हें मजबूत किया जा रहा है। गंगा को निर्मल करने के लिए नमामि गंगे प्राजेक्ट चलाया गया। उसी का परिणाम है कि इस बार दिव्य कुंभ में लोगों ने निर्मल गंगा में डुबकी लगाई। गाय को बचाने के लिए कत्लगाहों का बंद कराया गया। जनसभा में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वाती सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार, विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।

Updated : 25 April 2019 9:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top