Home > Lead Story > मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह ने दिया इस्तीफा, सपा - बसपा के समर्थन से कांग्रेस बनाएगी सरकार

मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह ने दिया इस्तीफा, सपा - बसपा के समर्थन से कांग्रेस बनाएगी सरकार

मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह ने दिया इस्तीफा, सपा - बसपा के समर्थन से कांग्रेस बनाएगी सरकार
X

स्वदेश वेब डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। शिवराज ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए जनमत का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मप्र में यह दूसरी बार है जब प्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

बसपा के ऐलान के बाद शिवराज सिंह ने हार स्वीकारते हुए सरकार बनाने का दावा नहीं करने का फैसला लिया है। उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के फैसले के आगे शीश झुकाता हूं, सरकार बनाने का दावा भाजपा नहीं करेगी। प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला, लेकिन संख्या बल में वह पीछे रही। सीएम ने कहा हम संख्या बल का सम्मान करते हैं। इसके बाद वे राज्यपाल के पास इस्तीफा देने पहुंचे। अब यह साफ हो चुका है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। आज कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

पांच राज्यों के परिणाम इस प्रकार है...
मध्यप्रदेश  (कुल सीट 230)  
पार्टी जीतें 2013 में मिलीं सीटें

भाजपा

कांग्रेस

अन्य

109

114

7

165

58

07




राजस्थान (कुल सीट 199)
पार्टी जीत 2013 में मिली सीटें
भाजपा 73
कांग्रेस 99 87
अन्य 27 26
छत्तीसगढ़ (कुल सीट 89)
पार्टी सीटों पर आगे...

जीतें

भाजपा

00 15

कांग्रेस

03 65

अन्य

00 07
तेलंगाना (कुल सीट 119)
पार्टी

जीतें

2013 में मिलीं सीटें
टीआरएस 88 -
कांग्रेस 19-
अन्य 12-
मिजोरम (कुल सीट 40)
ताजा परिणाम देखने के लिए क्लिक करते रहें www.swadeshnews.in

छत्तीसगढ़ में 90 सीटें हैं। यहां 12 और 20 नवम्बर को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। मध्यप्रदेश की 230 और मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए 28 नवम्बर को वोटिंग हुई थी। जबकि राजस्थान की 200 में से 199 और तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए 07 दिसम्बर को वोट डाले गए थे।

राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का 29 नवम्बर को निधन हो गया था। इसके कारण वहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ में 76.37 फीसदी, मध्यप्रदेश में 74.61, राजस्थान में 73.85, तेलंगाना में 68.50 और मिजोरम में करीब 75 फीसदी मतदान हुआ था।

मध्यप्रदेश में 2,907, राजस्थान में 2,274, छत्तीसगढ़ में 1,257, तेलंगाना में 1,821 और मिजोरम में 201 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला मंगलवार को हो जाएगा।

इस समय पांच में से तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है। जबकि, तेलंगाना में विधानसभा भंग होने से पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार थी। पूर्वोत्तर के सात राज्यों में मिजोरम ही एक एेसा राज्य है जहां कांग्रेस सत्तारूढ़ है।

Updated : 29 Dec 2018 8:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top