Home > देश > राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
X

नई दिल्ली। कोई भी देश कमजोर सरकारों के रहते शक्तिशाली नहीं बन सकता है। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार उतना ही शक्तिशाली भारत। आपका एक वोट देश में शक्तिशाली भारत का गठन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात शनिवार को उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में आयोजित एक जनसभा में कही।

- 21 साल पहले आज ही का वो दिन था, जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, ऑपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया था। मैं उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया।

- इस परीक्षण से ये साफ हो गया कि भारत के पास इतना बड़ा सामर्थ्य पहले से था लेकिन वाजपेयी सरकार से ठीक पहले की सरकार में वो हिम्मत नहीं थी कि ऐसा कर सके।

- ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि तब हासिल होती है, जब राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि हो। तभी आपमें परमाणु परीक्षण जैसे बड़े फैसले करने की हिम्मत पैदा होती है। तभी आप अंतरिक्ष में भी मिशन शक्ति की हिम्मत दिखाते हैं। तभी आप आतंकवाद को भी मुंहतोड़ जवाब दे पाते हैं। भाजपा ने-एनडीए ने, हमेशा इसी मूलमंत्र को अपनाए रखा है।

- जब भी देश में महामिलावटी सरकार होती है तो वो राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल देती है। याद कीजिए जब तीसरे मोर्चे की महामिलावटी सरकार थी, समाजवादी पार्टी मंत्रिमंडल में थी, तब इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था?

Updated : 11 May 2019 3:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top