Home > Lead Story > मप्र भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह का इस्तीफा नामंजूर

मप्र भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह का इस्तीफा नामंजूर

मप्र भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह का इस्तीफा नामंजूर
X
File Photo

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के इस्तीफे को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अस्वीकार कर दिया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के इस्तीफे को गुरुवार को खारिज करते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की सलाह दी।

सूत्रों के मुताबिक शाह ने सिंह को सलाह दी कि वो लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और 2019 में भाजपा को बेहतर प्रदर्शन के लिए जमीनी स्तर पर काम करें।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा को 109 और कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं।

Updated : 5 Jan 2019 8:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top