राजपक्षे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना, PM मोदी से की मुलाकात
Swadesh Digital | 29 Nov 2019 8:16 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुईं, इसके लिए मैं श्रीलंका की जनता को बधाई देता हूं। श्रीलंका में लोकतंत्र की मजबूती और परिपक्वता बहुत गर्व और खुशी का विषय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना और पद संभालने के दो हफ्ते के भीतर भारत में हमें उनका सम्मान करने का मौका दिया।
उन्होंने कहा कि जनादेश एक संगठित, मजबूत और समृद्ध श्रीलंका के लिए श्रीलंका के लोगों की आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करता है। इस संबंध में भारत की शुभेच्छा और सहयोग हमेशा श्रीलंका के साथ है।
Updated : 30 Nov 2019 10:34 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire