Home > Lead Story > प्रज्ञा ने गोडसे बयान पर संसद में मांगी माफी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रज्ञा ने गोडसे बयान पर संसद में मांगी माफी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रज्ञा ने गोडसे बयान पर संसद में मांगी माफी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
X

नई दिल्ली। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज लोकसभा में गोडसे वाले बयान को लेकर माफी मांग ली है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साध दिया है। इससे कांग्रेसी सांसद नाराज हो गए हैं। आपको बताते जाए कि दो दिन पहले साध्वी ने लोकसभा में नाथूराम गोड्से को 'देशभक्त' बता दिया था। इसके बाद विपक्षी दल उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़ी हुई है। इस मामले में कांग्रेसी सांसद कल लोकसभा से वॉकआउट कर गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में शुक्रवार को गोडसे वाले बयान पर कहा है कि मेरे दिए बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं। साथ ही कहा कि महात्मा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। लेकिन लोकसभा सदस्य द्वारा मुझे आतंकवादी बताया गया है। अभी तक मेरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अभी तक कोर्ट ने निर्णय नहीं सुनाया है। बिना निर्णय सुनाए ही मुझे आतंकी घोषित करना सदन का अपमान है। आपको बताते जाए कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर काे राहुल गांधी ने आतंकवादी बताया था।

इसके बाद कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा में महात्मा गांधी के नारे लगाना प्रारंभ कर दिया है। क्योंकि प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे वाले बयान पर माफी तो मांगी लेकिन उनका राहुल गांधी पर निशाना साधना पसंद नहीं आया। कांग्रेसी सांसद लोकसभा में हंगामा मचाया।

इससे पहले भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज सुबह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिली। प्रज्ञा ठाकुर की संसद परिसर में बीजेपी आलाकमान के नेताओं के साथ बैठक हुई। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आज भी साध्वी के बयान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे।

Updated : 29 Nov 2019 7:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top