Home > Lead Story > प्रधानमंत्री ने कहा - 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा - 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा - 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्ष्य
X

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में नरेंद्र और महाराष्ट्र में देवेंद्र का फॉर्मूला सुपरहिट साबित हुआ है। इसलिए महाराष्ट्र की जनता को देवेंद्र फडणवीस को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार मतदान करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई स्थित खारघर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यहां विमान सेवा का कार्य जल्द पूरा करने और माफियागिरी समाप्त कराने का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के आकोला, जालना और नवी मुंबई के खारघर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। खारघर में प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसभाओं में लोगों की उमड़ती भीड़ यह बता रही है कि भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राकांपा सरकार के कार्यकाल में दोनों दलों के नेताओं की माफियाओं के साथ मिलीभगत थी। इससे बिल्डरों की मनमानी चल रही थी। रेरा कानून लाए जाने की मांग पिछले 10 सालों से की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस और राकांपा के नेताओं ने रेरा कानून नहीं लाने दिया था। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र और महाराष्ट्र में देवेंद्र की सरकार बनने के बाद रेरा कानून एक झटके में ला दिया गया। इससे कांग्रेस व राकांपा नेताओं की रोजी-रोटी बंद हो गई है। मध्यम वर्ग के लोगों को घर लेने में दिक्कत नहीं हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने कच्चे मकान वालों को पक्का घर देने का काम तीव्र गति से जारी रखा है। पनवेल में दो लाख पक्के घर बनकर तैयार होने वाले हैं। मुंबई ट्रांस हार्बर सेवा, समुद्रीय इलाकों में सागरमाला का काम तेज गति से जारी है। मेट्रो का काम नवी मुंबई में तेज गति से चल रहा है। बहुत जल्द नवी मुंबई औद्योगिक विकास का हब बन जाएगा। यहां रोजगार के अवसर उत्पन्न होने लगेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य गरीब के विकास के साथ गरीब की गरिमा भी बनाए रखने का है।

जालना जिले के परतूर की जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि मराठवाड़ा अंचल के कांग्रेस व राकांपा के कई नेता मंत्री बने।इन लोगों ने सिर्फ अपना विकास करने तक ही खुद को सीमित रखा, मराठवाड़ा का विकास नहीं किया। राज्य में फडणवीस सरकार बनने के बाद मराठवाड़ा का विकास होना शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस और राकांपा 10-10 सीटों पर ही सिमट जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आकोला की चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस-राकांपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बम विस्फोट होते रहते थे। बम विस्फोट करने के बाद बदमाश दुश्मन देशों में पनाह ले लेते थे। लेकिन सत्ता में बैठे नेता उफ तक नहीं करते थे। ऐसे नेताओं की जांच शुरू हो गई है तो ये लोग सरकार तथा जांच एजेंसियों पर झूठा व भ्रामक आरोप लगाने लगे हैं।

Updated : 16 Oct 2019 2:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top