Home > Lead Story > जहां महामिलावटी होंगे, वहां भ्रष्टाचार होगा : नरेंद्र मोदी

जहां महामिलावटी होंगे, वहां भ्रष्टाचार होगा : नरेंद्र मोदी

जहां महामिलावटी होंगे, वहां भ्रष्टाचार होगा : नरेंद्र मोदी
X

प्रतापगढ़। मजबूरी में बना महामिलावट का पंजा बहुत ही खतरनाक है। इससे सभी को सजग रहना होगा। ये जब-जब सत्ता में आते हैं, तब-तब इसका नुकसान देश को उठाना पड़ता है। जिस तरह से धुआं देखकर पता चल जाता है कि यहां आग है। वैसे ही महामिलावट की सरकार है तो यह स्पष्ट हो जाता है कि वहां भ्रष्टाचार होगा। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि महामिलावट के पांच भयानक खतरे हैं। इनमें भ्रष्टाचार, अस्थिरता, जातिवाद शामिल हैं। ये लोग हर चीज में भ्रष्टाचार का रास्ता निकाल लेते हैं। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक नहीं छोड़ते। सभी जानते हैं कि फैक्टरी के नाम पर जमीन ली जाती है और उसे हड़प लिया जाता है। मुकदमा चलने पर लोग नोटिस के बावजूद हाजिर नहीं होते। अपनी सरकार बनने का इंतजार करते हैं, जिससे मुकदमे को रफा-दफा किया जा सके।

Updated : 21 May 2019 11:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top