Home > Lead Story > भारत में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी महिला की मौत

भारत में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी महिला की मौत

भारत में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी महिला की मौत
X

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में बुधवार तड़के घुसपैठ दौरान बीएसएफ के जवानों की गोली लगने से घायल हुई महिला ने आज अमृतसर सिविल अस्पताल में हालत गंभीर होने के कारण दम तोड़ दिया। मृतका की शिनाख्त पाकिस्तान के सीमावर्ती गांव ताजपुर निवासी गुलशन के रुप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार तड़के पाकिस्तानी महिला गुलशन बॉर्डर पार कर रही थी। इसी दौरान बीएसएफ बटालियन दस के जवान गश्त पर मौजूद थे। सीमा पर घुसपैठ कर रही महिला को बीएसएफ ने रुकने को कहा। महिला के नहीं रुकने पर फायर कर दिया। रोशनी होने पर जब जवानों ने देखा तो महिला जख्मी मिली। घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया| उसके बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया। पाकिस्तानी महिला गुलशन ने इलाज के दौरान बताया था कि वह पाकिस्तानी आर्मी कैंप से आई है। पति उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। रोज घर में लड़ाई-झगड़ा भी करता था। पति ने पाकिस्तान आर्मी के कुछ जवानों से मिलीभगत कर मुझे जबरदस्ती भारतीय सीमा में धकेल दिया। अंधेरा होने के कारण उसे पता नहीं चला। तीन दिन पहले ही उसके पति ने उसे पाकिस्तानी जवानों के पास छोड़ दिया था, जिस कारण वह भारतीय क्षेत्र में घुस गई थी। यह भी बताया गया है कि बार्डर के पास महिला भारतीय सीमा में घुस आई थी। धुंध होने के कारण जवान उसे देख नहीं पाए। बीएसएफ को मानव बम का अंदेशा लगा| लिहाजा उन्होंने फायर कर दिया। (हि.स.)

Updated : 27 Feb 2019 9:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top